
Ashok Saheliya
Bhajan Kalakar
Profile
About
नमस्ते, मेरा नाम अशोक है, में पिछले 5 सालो से भजन गायन कर रहा हूँ, जिससे मुझे लाखों का प्यार व अंतराष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिली है | में बनाऊंगा आपकी भजन संध्या को भक्तिमय संगीत की अविस्मरणीय शाम !
बोलो गुरुदेव की..जय हो!
फोटो गैलरी

भजन गायन ने मेरे जीवन की दिशा बदली है -
1 . 15 अगस्त 2025 : बाड़मेर में आयोजित जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम में राज्य मंत्री श्री कृष्ण कुमार विश्नोई एवं तत्कालीन जिला कलेक्टर श्रीमती टीना डाबी जी के हाथो से वाणी गायन परंपरा लोक संस्कृति के सरंक्षण व संवर्धन के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य का सम्मान प्राप्त हुआ -

वाणी उत्सव 2024 :- वर्ष 2024 मे आयोजित रूमा देवी फाउंडेशन व ग्रामीण विकास एवं चेतना संस्थान बाड़मेर द्वारा दान सिंह स्मर्ति मारवाड़ भजनी पुरस्कार व वाणी उत्सव मे नवोदित कलाकार की श्रेणी मे सम्मानित किया गया। इस समान के तहत 25,000 रुपए की नकद पुरस्कार राशि,एक समान पत्र (सर्टिफिकेट),और पारंपरिक व वाद्य यंत्र प्रदान किए गए।

वाणी उत्सव 2024 में अशोक सहेलिया का नवोदित कलाकार श्रेणी में सम्मान
राजस्थान कबीर यात्रा 2022 :- पारम्परिक वाणी गायन के संरक्षण हेतु आयोजित 7 दिवसीय कबीर यात्रा की शुरुआत 2 अक्टूम्बर को उदयपुर से शुरू हूई जो कोटड़ा, फलासिया, कुम्भलग़ढ़, राजसमंद, सलुम्बर होते हुए 8 अक्टूम्बर को भीम मे सम्पन हुई जिसमे भजन गायक अशोक साहेलिया ने बाबा रामदेव जी का भजन मारवाड़ रो पीर वाणियों भजन परस्तुत करके सबका दिल जीता।

रुमायना रंगोत्सव मुंबई 2024 :- 13 दिसंबर को मुंबई मे आयोजित रूमायना रंगोत्सव 2024 मे वाणी गायन की प्रस्तुति दी

सुँईया मेला 2024 मे परस्तुति :- पणिमी राजस्थान में मरू कुम्भ नाम से प्रसिद्ध सुइयां पोषण मेला 2024 30 दिसंबर को पारंपरिक वीणा भजन गायन कर हजारों श्रंदालुओ का दिल जीता!

एक शाम गंगा मैया के नाम विशाल भजन संध्या कापराऊ चौहटन मे परस्तुति 2025 :- 29 मई 2025 को आयोजित एक शाम गंगा मैया के नाम विशाल भजन संध्या कापराऊ मे महंत जगदीश पूरी व महंत जागराम पूरी के पावन सानिध्य मे अपनी सुरीली आवाज का जादू बिखेरा!

एक शाम चुकी माता के नाम विशाल भजन संध्या पूर्व केन्द्रीय कृषि मंत्री कैलाश चौधरी के निवास पर परस्तुति :- पूर्व केन्द्रीय कृषि मंत्री कैलाश चौधरी के निवास पर आयोजित विशाल भजन सध्या एक शाम चुकी माता एंव जसनाथ जी महाराज के नाम रात्री जागरण मे इन्होंने बाबा रामदेव जी का भजन गाय लिख लिख अर्जी भेजु रानुचे भजन गायन कर अपनी बेहतरीन परस्तुति!

अन्य पप्रस्तुतियाँ :- - चंचल प्राग मठ मे गुरु पूर्णिमा मे आयोजित भजन संध्या मे परस्तुति 2025 : गुरु पूर्णिमा महोत्सव 2024 मे एक शाम श्री श्री 1008 श्री चंचलनाथ जी महाराज के नाम विशाल भजन सध्या मे बेहतरीन परस्तुति दी! - पाँचला सिद्धा मे गुरु पूर्णिमा मे आयोजित भजन संध्या मे परस्तुति 2025 : पाँचला सिद्धा मे आयोजित गुरु पूर्णिमा महोत्सव पावन सानिध्य श्री योगेश्वर श्री सूरजनाथ सिद्ध जी महाराज का आशीर्वाद प्राप्त कर भजनों की परस्तुति दी! - एक शाम खेम बाबा के नाम विशाल भजन संध्या अरणेश्वर धाम मे परस्तुति 2025 : अरनेश्वर धाम मे आयोजित सिद्ध श्री खेमा बाबा के नाम विशाल भजन संध्या मे खेमा बाबा के भजनों की परस्तुति दी!
- करड़ परिवार द्वारा गंगा प्रशादी सम्मेलन कार्यक्रम नई कोटड़ी लाखेट मे परस्तुति
Badges
- Rising starRecognising tomorrow’s icons devoted to preserving folk and devotional music.
- Vani UtsavParticipated in Vani Utsav as a Artist Performer.
- नवोदित कलाकार 2024Artist won the title "Navodit Kalakar" in Vani Utsav 2024 for outstanding performance
